• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 18, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……



लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने दुद्धी उपजिलाधिकारी निखिल यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने लखनऊ में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अधिवक्ताओं पर इस प्रकार बल प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि घायल अधिवक्ताओं को समुचित उपचार एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह कुशवाहा, सचिव दिनेश कुमार, अंजनी सिंह, अरुणोदय जौहरी, नंदलाल, आनंद कुमार, सुखसागर यादव, रामसागर, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मुख्यालय. गांव में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Next Post

मुख्यालय. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio