संवाददाता@बद्री प्रसाद…..

कुदरत की तुफानी तेज हवाओं से हुई भारी तबाही के सातवें दिन भी सलखन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दलित बस्तियों में विजली पानी की आपुर्ति न होने से इस भीषण उमस गर्मी तपन से हाहाकार मचा हुआ है वहीं पानी की सप्लाई न होने से ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे सभी परेशान हैं।भीषण गर्मी में जहां नदी नाले ताल तलैया सुखने के कारण पशु पक्षी भी पानी के लिए भटकते फिर रहे हैं।
उक्त सम्बंध में अरविंद सिंह गौड प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि आज सातवां दिन भी सलखन के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र व दलित बस्ती भठवां टोला, बैरहवां और पंचायत भवन की बिजली पानी की सप्लाई न होने से चरो तरफ त्राहि त्राहि मचा हुआ है वहीं पंचायत भवन की विकास कार्य भी प्रभावित हो गया है।इसी क्रम में उन्होंने ने आगे बताया कि हर घर जल नल योजना का आज तक पानी तक सप्लाई नहीं किया गया है।जब इस सम्बंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित मौखिक सुचना कराने के पश्चात भी आज तक कोई पहल नहीं किया गया है।
अगर एक दो दिन के अन्दर विजली पानी सप्लाई नहीं किया गया तो ग्रामीण महिला पुरुष जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए विवश होगें।जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।