संवाददाता@उमेश सिंह……

अनपरा थाना क्षेत्र में एनएचएआई से जोड़ने वाली बेलवादह सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला संचालक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।
ोमवार को बाजार समाप्त होने के बाद वह ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनवानी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवधारी पनिका गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए अनपरा नगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में







