• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. Breaking: ट्रेलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में चालक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
May 18, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह…..


— केबिन में फंसा रहा चालक, घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर; हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम


शक्तिनगर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा बैरपान के समीप उस समय हुआ जब रेणुकूट की ओर से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रक से भिड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए और चालक अंदर ही बुरी तरह फंस गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण काफी देर तक चालक अंदर फंसा रहा।घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया।

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 44 वर्षीय राकेश पुत्र विवेकानंद निवासी गौरा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।वहीं ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरपान से लेकर सिद्हवा तक सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित वाशिंग सेंटर लगातार दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं।आरोप है कि कोयला लदे भारी वाहनों को सड़क की पटरियों पर खड़ा कर धुलाई की जाती है, जिससे सड़क पर पानी और कोयले की परत जम जाती है।

इसके कारण सड़क फिसलन भरी हो जाती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से अवैध वाशिंग सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. भगवान की शरण में रहने वाला व्यक्ति दूसरे के दुःख को अपने दुख के ही सामान समझता है – मानस जी

Next Post

अनपरा. साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Next Post

अनपरा. साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio