संवाददाता@मोहम्मद हनीफ….

आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना करमा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित सम्मानित नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी बकरीद का पर्व शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाए।

पीस कमेटी की बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया। साथ ही त्योहार के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं का ध्यान रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।