• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
May 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…..


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में रविवार सुबह एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंजूर आलम (27) पुत्र रमजान शाह निवासी डुमरडीहा ने सुबह लगभग 8 बजे कथित तौर पर घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने आनन-फानन में युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. बी.के. सिंह की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक युवक की शादी चकिया क्षेत्र में हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी पिछले लगभग आठ माह से अपने मायके में रह रही है। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पत्नी से फोन पर बातचीत के बाद उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया।

फिलहाल युवक का इलाज सीएचसी दुद्धी में जारी है तथा उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Previous Post

दुद्धी. मां को पिटता देख बेटी बनी ढाल, पिता के सिर पर ईंट मारकर बचाई जान

Next Post

करमा. बकरीद पर्व को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Next Post

करमा. बकरीद पर्व को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. भगवान की शरण में रहने वाला व्यक्ति दूसरे के दुःख को अपने दुख के ही सामान समझता है – मानस जी
  • दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर
  • करमा. बकरीद पर्व को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
  • दुद्धी. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर
  • दुद्धी. मां को पिटता देख बेटी बनी ढाल, पिता के सिर पर ईंट मारकर बचाई जान

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.