• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ई रिक्शा से पहुंचे सीएचसी चोपन, ईंधन बचत का दिया संदेश

JK Gupta by JK Gupta
May 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..


समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन खपत कम करने के संदेश से प्रेरित होकर शुक्रवार को टोटो (ई-रिक्शा) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी एवं भाजपा पदाधिकारी भी ई रिक्शा में ही अस्पताल पहुंचे।

मंत्री की इस पहल को क्षेत्र में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। सीएचसी चोपन पहुंचकर राज्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील की है। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी इस दिशा में पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि सप्ताह में दो दिन इलेक्ट्रिक वाहनों तथा एक दिन बस से यात्रा करेंगे, जिससे ईंधन की बचत के साथ देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने युवाओं से भी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सहभागिता निभाने की अपील की और कहा कि ऊर्जा संरक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम होगी। मंत्री का टोटो से अस्पताल पहुंचना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुर्ग की बेटी आकर्षि कश्यप ने बढ़ाया देश का मान, इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

Next Post

कोन. कोचिंग से पढ़कर नदी में पहुंचे तीन दोस्त, दो की डूबने से मौत

Next Post

कोन. कोचिंग से पढ़कर नदी में पहुंचे तीन दोस्त, दो की डूबने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. जामपानी से देवघर रवाना हुआ 80 कांवड़ियों का जत्था, दो बसों में निकले शिवभक्त
  • म्योरपुर. 10 घंटे में गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर सफेद बाल्टी बरामद
  • बभनी. जर्जर तार-पोल से डूभा-संवरा की बिजली व्यवस्था बदहाल, करौंदिया टोला अंधेरे में डूबा
  • हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका

Breaking News

रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 16, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

म्योरपुर. जामपानी से देवघर रवाना हुआ 80 कांवड़ियों का जत्था, दो बसों में निकले शिवभक्त

by J K Gupta
August 16, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी..... आनंदेश्वर महादेव कांवड़िया संघ के बैनर तले रविवार को 80 कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio