संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

स्थानीय श्री राम मंदिर प्रांगण में आगामी 9 जून से 15 जून तक होने वाली श्रीराम कथा को लेकर रविवार को एक नीजी होटल में नगर के धर्मप्रेमियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कथा आयोजन को संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। वही सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति के संरक्षक मंडल में एस.के. चौबे,कपूर चंद पांडेय, पुष्पराज पांडेय,धुरंधर शर्मा, राजीव वैश्य, सुशील कुशवाहा एवं शिवनाथ जायसवाल का चयन किया गया।प्रदीप अग्रहरि को अध्यक्ष, बृजेश पाण्डेय को कार्यवाहक अध्यक्ष, तारकेश्वर केशरी को कोषाध्यक्ष तथा सुधाकर शुक्ला को सह- कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अतिरिक्त मोहन लाल जैसवाल, आशीष तिवारी, नीलेश मिश्रा, सुनील सिंह, अनुज त्रिपाठी, राम निवास तोमर एवं राकेश मिश्रा सहित अन्य लोगों को आयोजन समिति में शामिल किया गया। समिति ने बताया कि सात दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से होगा।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास, पारिवारिक विघटन, आपसी कटुता एवं सामाजिक विषमताएं बढ़ रही हैं, ऐसे में भगवान श्रीराम का जीवन सम्पूर्ण समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है।