• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. भा0अ0से0सं0 के अध्यक्ष ने पंचर बनाकर लीक होते पेपर के खिलाफ उठाई आवाज

JK Gupta by JK Gupta
May 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने रविवार को पंचर बना कर लीक होते पेपर के विरुद्ध आवाज उठायी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओ को योग्यतानुसार काम नही मिल रहा है।बहुत सी प्रतियोगी परीक्षा नियमित नही हो पा रही है। छात्रों युवाओ की उम्र परीक्षाओं के इंतजार में निकल रही है।अभिवावक अपने बच्चों को महंगी शिक्षा दिलाकर भी योग्यता नुसार काम नही दिला पा रहा है।जीविकोपार्जन का संकट दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

सरकार इस दिशा में कोई विशेष हल नही ढूढ़ पा रही है। जिससे युवा फुटपाथ पर कार्य करने को मजबूर होता जा रहा है। संगठन पंचर बना कर युवाओ छात्रों के हितों में आवाज उठा कर देश प्रदेश कि सरकारों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।श्री यादव ने बताया कि साल- दर -साल मेहनत करने के बाद जब ऐन वक्त पर पेपर लीक हो जाता है, तो छात्र सिर्फ एक परीक्षा नहीं हारता, बल्कि उसका मनोबल और भरोसा टूट जाता है।

परीक्षाओं का समय पर नहीं होना युवाओं की उम्र सीमा को पार करा देता है,जिससे उनके पास आगे अवसर ही नहीं बचते। आज संकट सिर्फ बेरोजगारी का नहीं है।बल्कि डिग्री हाथ में होने के बाद भी युवाओं को ऐसे काम करने पड़ रहे हैं जो उनकी शिक्षा के अनुरूप नहीं हैं।

मांग किया कि सरकार को इस दिशा में कड़े कानून बनाने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की सख्त जरूरत है।युवाओं के हकों के लिए परीक्षाए नियमित कि जाए और लीक होती परीक्षाओ पर नियंत्रण किया जाए।

Previous Post

मुख्यालय. ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, विभाग ने रातभर में बदली व्यवस्था

Next Post

ओबरा. आगामी होने वाली श्री राम कथा को लेकर धर्म प्रेमियों की बैठक

Next Post

ओबरा. आगामी होने वाली श्री राम कथा को लेकर धर्म प्रेमियों की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • किस्मत को मात…अक्षमता पर प्रहार, दुनिया को झुकाकर पद्म श्री बनने वाले कौन हैं पैरा एथलीट प्रवीण कुमार
  • सोनभद्र. नेटवर्क से कटे क्षेत्रों को जोड़ने की कवायत शुरू
  • सोनभद्र. सर्वोच्च न्यायालय में होगा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का आयोजन
  • ओबरा. आगामी होने वाली श्री राम कथा को लेकर धर्म प्रेमियों की बैठक
  • ओबरा. भा0अ0से0सं0 के अध्यक्ष ने पंचर बनाकर लीक होते पेपर के खिलाफ उठाई आवाज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.