• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. विद्युत समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन…..


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह से मिलकर विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं से अवगत कराया तथा मांग पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। विषय की गंभीरता को देखते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया गया।

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी और आमजन विद्युत व्यवस्था से अत्यंत परेशान हैं। भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली बाधित रहने से पेयजल संकट, व्यापारिक नुकसान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खराबी और आम नागरिकों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जनता एवं व्यापारियों के फोन तक उठाना उचित नहीं समझ रहे, जो विभागीय संवेदनहीनता और लापरवाही को दर्शाता है। इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से सटे गांव पेटराहीं, परासी, निपराज, रघुनाथपुर, लसड़ा, ककारी, बेठगांव, श्रीपालपुर, तरावां, बड़कागांव, गेंगुवार, बिच्छी सहित कई गांवों में अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

वहीं घोरावल ब्लॉक के भी कई गांव बिजली संकट से जूझ रहे हैं। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तकनीकी टीम भेजकर तत्काल फॉल्ट दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती होने से मरीजों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और घरेलू कार्यों पर गंभीर असर पड़ रहा है।

रात में बिजली बाधित रहने से सुरक्षा और पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल ने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा विद्युत व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन, विद्युत विभाग एवं व्यापारी संगठनों की संयुक्त बैठक प्रतिमाह आयोजित की जाए। सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली और विनय जायसवाल ने खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने की व्यवस्था लागू करने तथा लो-वोल्टेज की समस्या को तत्काल दूर करने की मांग की।

दिनेश सिंह, अभिषेक साहू और प्रतीक केसरी ने कहा कि नगर में कई स्थानों पर विद्युत पोल और जर्जर तार नीचे तक लटक रहे हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में दरोगा जी की गली में तारों में आग लगने से भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही खेतों में लटकते तार टूटने से कई स्थानों पर धान और गेहूं की फसल भी नष्ट हो चुकी है।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, राजू जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, विनय जायसवाल, दिनेश सिंह, प्रतीक केसरी और अभिषेक साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

विंढमगंज. पुस्तैनी रास्ते को लेकर बढ़ा विवाद, खड़ंजा उखाड़ने से ग्रामीण परेशान

Next Post

विंढमगंज. सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, आस्था का दिखा सैलाब

Next Post

विंढमगंज. सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, आस्था का दिखा सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio