• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. पुस्तैनी रास्ते को लेकर बढ़ा विवाद, खड़ंजा उखाड़ने से ग्रामीण परेशान

JK Gupta by JK Gupta
May 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@आनंद गुप्ता…..


दुद्धी ब्लॉक के महुली गांव में पुस्तैनी रास्ते को लेकर दो परिवार के ही ओमंकार गुप्ता ने अजित गुप्ता बबल गुप्ता का रास्ता रोक दिया जिसके चलते चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। वर्षों से चले आ रहे इस विवाद के कारण गांव में अक्सर तनाव और झगड़े की स्थिति बनी रहती है।

ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए खड़ंजे पर चलने से रोकने को लेकर व उखाड़ कर फेंकने से अक्सर झगड़ा हो रहा है।, जिससे कई परिवारों का आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को अपने घरों तक आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भुक्तभोगियों का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार तहसील दिवस, राजस्व विभाग तथा उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार प्रशासनिक लापरवाही के कारण विवाद मेंबढ़ता जा रहा है। रास्ता बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर जमकर मारपीट भी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि तनाव अभी भी बना हुआ है और दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर रास्ते का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

लोगों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गांव में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

Previous Post

थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक और चिराग, सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराया

Next Post

मुख्यालय. विद्युत समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. विद्युत समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, आस्था का दिखा सैलाब
  • मुख्यालय. विद्युत समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
  • विंढमगंज. पुस्तैनी रास्ते को लेकर बढ़ा विवाद, खड़ंजा उखाड़ने से ग्रामीण परेशान
  • थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक और चिराग, सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराया
  • ओबरा. पत्थर खनन क्षेत्र में तेज रफ्तार टिपर का कहर, युवक की दर्दनाक मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.