संवाददाता@रामबली मिश्रा….

स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला के समीप सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख संबृद्धि की कामना के लिए व्रत धारण कर सावित्री बट वृक्ष की पूजा अर्चना की।अल सुबह में सोलह सिंगार कर बट वृक्ष पर पहुंची ब्रती महिलाएं यहां धूप दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी।

बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि यह ब्रत माता साबित्री के त्याग और संकल्प के स्मृति में किया जाता है।पौराणिक कथा के अनुसार माता साबित्री ने अपनी बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे इसी वजह से इस दिन बट वृक्ष की पूजा ब्रती महिलाएं करती है।

पूजा के दौरान महिलाएं बट सावित्री की कथा सुनकर पुण्य फल प्राप्त करती है। बट वृक्ष को दीर्घायु और त्रिदेवों का प्रतीक माना जाता हैं। ब्रती महिलाएं बट वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाती है और परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत को लपेटती है जो अटूट रिश्ते और लंबी आयु की प्रार्थना का प्रतीक है।