@जे0 के0……

Sonbhadra । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान करण कोल पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी ग्राम तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि देर रात कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने घायल युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया ।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।