• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डाला क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर लूट, सोने की चेन छीनकर नकाबपोश फरार

JK Gupta by JK Gupta
May 9, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— डाला नई बस्ती में सुबह-सुबह वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


Sonbhadra । डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती वार्ड नंबर-9 में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई। नकाबपोश बाइक सवार बदमाश ने चाकू की नोक पर महिला को आतंकित करते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी मुद्रिका सेठ की पत्नी शनिवार सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि जब महिला नई बस्ती क्षेत्र में चंद्रावती गोंड के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान स्थान पर पहुंची, तभी सफेद गमछे से चेहरा ढके एक बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि बदमाश ने चाकू दिखाकर महिला को डराया-धमकाया और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों एवं सुबह टहल रहे नागरिकों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस क्षेत्र में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. परासपानी में 15 दिनों से भटक रहे तीन मासूमों को पुलिस ने संरक्षण में लिया

Next Post

दुद्धी. मोबाइल विवाद में भीड़े युवक, एक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

Next Post
दुद्धी. मोबाइल विवाद में भीड़े युवक, एक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी. मोबाइल विवाद में भीड़े युवक, एक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio