• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. परासपानी में 15 दिनों से भटक रहे तीन मासूमों को पुलिस ने संरक्षण में लिया

JK Gupta by JK Gupta
May 9, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…….


— ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आई चोपन पुलिस, बच्चों को चाइल्ड केयर को किया सुपुर्द


Sonbhadra । जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत परासपानी टोले में बीते करीब 10 से 15 दिनों से भटक रहे तीन मासूम बच्चों के मिलने से इलाके में संवेदना का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर चोपन पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर बच्चों को अपने संरक्षण में लेते हुए जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्रामीण राजकुमार गोंड ने बताया कि परासपानी टोले में तीन मासूम बालक बीते करीब दो सप्ताह से इधर-उधर भटकते हुए देखे जा रहे थे। भूख लगने पर वे गांव में शादी-विवाह अथवा घर-घर जाकर भोजन कर अपनी भूख मिटा रहे थे। गुरुवार शाम गांव में एक लड़की की गवना विदाई कार्यक्रम में पहुंचे इन बच्चों को देखकर ग्रामीणों ने पूछताछ की, जिसके बाद पूरी घटना सामने आई। मासूम बच्चों की स्थिति देखकर वहां मौजूद लोगों का दिल पसीज गया।

पूछताछ में सबसे बड़े बालक ने अपना नाम कैरा (9 वर्ष) बताया। उसके अनुसार दूसरे भाई का नाम टेंपू (6 वर्ष) तथा सबसे छोटे भाई का नाम कलुआ (3 वर्ष) है। बच्चों ने बताया कि उनके पिता का नाम शिवकुमार है, जो फफराकुंड के निवासी हैं। बच्चों के अनुसार वे अपनी नानी के घर पिंडारी, झरिया गांव गए थे, जो अमिला धाम की ओर पड़ता है। वहां से वे समदा होते हुए चुरुई मार्ग की तरफ पहुंचे और भटकते-भटकते कोटा क्षेत्र के परासपानी तक आ गए।

गांव की एक वृद्ध महिला, जिन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता तथा उनके पति को सुनने में दिक्कत है, ने बताया कि बच्चों के माता-पिता उन्हें यह कहकर छोड़ गए थे कि वे किसी काम से बाहर जा रहे हैं और जल्द वापस आकर बच्चों को ले जाएंगे। हालांकि लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई उन्हें लेने नहीं पहुंचा। वृद्ध दंपत्ति ने बताया कि दोनों दिव्यांग होने के कारण बच्चों की देखरेख कर पाना उनके लिए कठिन हो रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 और चोपन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा एवं हल्का इंचार्ज रामफेर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तीनों बच्चों को संरक्षण में लेकर भोजन कराया गया है तथा उन्हें चाइल्ड केयर के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही बच्चों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

अनपरा. मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार , दानपात्र से चुराए रुपये व सामान बरामद

Next Post

सोनभद्र. डाला क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर लूट, सोने की चेन छीनकर नकाबपोश फरार

Next Post

सोनभद्र. डाला क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर लूट, सोने की चेन छीनकर नकाबपोश फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio