• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Archery World Cup: भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर मेडल किया पक्का, फाइनल में चीन से टक्कर

Admin by Admin
May 7, 2026
in खेल
0
Archery World Cup: भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर मेडल किया पक्का, फाइनल में चीन से टक्कर


Last Updated:May 07, 2026, 14:15 IST

Archery World Cup: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने विश्व कप के दूसरे चरण में कमाल कर दिया. महिला टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर मेडल पक्का कर लिया. वहीं अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय टीम की टक्कर चीन से होगी. भारत के लिए दीपिका कुमारी और अंकिता भकत और कुमुद मोहोद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

Archery World Cup: भारतीय महिला टीम ने कोरिया को हराकर मेडल किया पक्काZoom

विश्व कप के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला तीरंदाजी टीम

नई दिल्ली: भारत का तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में गुरुवार को प्रदर्शन मिला जुला रहा, जब महिला रिकर्व टीम ने रिकॉर्ड दस बार की ओलंपिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर पहला पदक पक्का किया, लेकिन पुरूष टीम पहले दौर में बांग्लादेश से हार गई. महिला टीम की सदस्यों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद ने सेमीफाइनल में कोरिया को 5-1 से मात दी . अब उसका सामना स्वर्ण पदक के मुकाबले में रविवार को चीन से होगा.

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने उजबेकिस्तान को पहले दौर में 6-2 (53-56, 57-54, 55-54, 55-51) से हराया. क्वार्टर फाइनल में तनावपूर्ण शूटआफ में वियतनाम पर 5-4 से जीत दर्ज की. पुरूष टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसने पहला सेट 52-55 से गंवाया. दूसरे सेट में बांग्लादेश ने उसे 54-54 से बराबरी पर रोका . तीसरे सेट में दोनों टीमों का स्कोर 53 रहा. बांग्लादेश ने चौथा सेट 57-53 से जीता.

एशियन गेम्स के कारण कोरिया ने भेजी बी टीम

मैच जीतने के लिये अब सिर्फ दो अंक की जरूरत थी और अगला सेट भारत ने 58-56 से अपने नाम किया. लेकिन कोरिया ने यहां अनुभवहीन टीम भेजी है क्योंकि उसका फोकस चार महीने बाद जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर है. कोरियाई टीम में दो नये चेहरे ली युंजी और ओ येजिन थे जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन कांग चाएयंग एकमात्र अनुभवी तीरंदाज थी.

पुरुष टीम को बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार

पुरूष रिकर्व टीम में तरूणदीप रॉय, धीरज बोम्मादेवरा और यशदीप भोगे थे जिन्हें बांग्लादेश ने 6-2 से मात दी. भारतीय महिला टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने छह तीरों में से चार पर 10 स्कोर किया और सिर्फ दो अंक गंवाकर पहला सेट 58-55 से जीता. दूसरे सेट में मुकाबला 56-56 से बराबर रहा लेकिन भारत ने 3-1 की बढत बना ली.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

शर्मनाक! गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट के साथ ट्रेन में हुई बदसलूकी, चेन पुलिंग कर बचाया अपना सामान

Next Post

एयरपोर्ट पर लेने भी कोई नहीं आता, चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द, थॉमस कप की जीत IPL की चकाचौंध में गुम हो गई

Next Post
एयरपोर्ट पर लेने भी कोई नहीं आता, चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द, थॉमस कप की जीत IPL की चकाचौंध में गुम हो गई

एयरपोर्ट पर लेने भी कोई नहीं आता, चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द, थॉमस कप की जीत IPL की चकाचौंध में गुम हो गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio