• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एयरपोर्ट पर लेने भी कोई नहीं आता, चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द, थॉमस कप की जीत IPL की चकाचौंध में गुम हो गई

Admin by Admin
May 7, 2026
in खेल
0
एयरपोर्ट पर लेने भी कोई नहीं आता, चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द, थॉमस कप की जीत IPL की चकाचौंध में गुम हो गई


Last Updated:May 07, 2026, 15:41 IST

भारत के थॉमस कप में कांस्य पदक जीतना बेहद शानदार प्रदर्शन था और टीम को इससे कहीं ज्यादा सराहना मिलनी चाहिए थी. चीनी ताइपे जैसी मजबूत टीम को हराना, जिसके खिलाड़ी रैंकिंग में ऊपर हैं, काबिले-तारीफ था लेकिन चुनावी माहौल और आईपीएल की चकाचौंध के बीच बैडमिंटन की यह बड़ी उपलब्धि कहीं खो सी गई.

एयरपोर्ट पर लेने भी कोई नहीं आता, चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्दZoom

थॉमस कप में शानदार प्रदर्सन करने वाली बैडमिंटन टीम के चिराग शेट्टी का दर्द आया बाहर

नई दिल्ली. भारत में खेलों की दुनिया में चमकते सितारों की कमी नहीं है, लेकिन दुख तब होता है जब इन सितारों की रोशनी को सही पहचान नहीं मिलती. क्रिकेट के शोर-शराबे और चुनावी हलचल के बीच कई बार ऐसे ऐतिहासिक पल दब जाते हैं, जो देश के लिए गर्व का विषय होते हैं. हाल ही में थॉमस कप में भारतीय टीम का कांस्य पदक जीतना भी कुछ ऐसा ही पल था एक शानदार उपलब्धि, जिसे वह सम्मान और जश्न नहीं मिल पाया, जिसकी वह हकदार थी.
भारत के थॉमस कप में कांस्य पदक जीतना बेहद शानदार प्रदर्शन था और टीम को इससे कहीं ज्यादा सराहना मिलनी चाहिए थी. चीनी ताइपे जैसी मजबूत टीम को हराना, जिसके खिलाड़ी रैंकिंग में ऊपर हैं, काबिले-तारीफ था लेकिन चुनावी माहौल और आईपीएल की चकाचौंध के बीच बैडमिंटन की यह बड़ी उपलब्धि कहीं खो सी गई.

चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द

चिराग ने कहा 2022 में जब हमने थॉमस कप जीता था, तब भी कोई नहीं आया था यह निश्चित रूप से दुख देता है भारत अभी भी एक खेल-प्रधान देश नहीं है ऐसा नहीं है कि हम हर दिन मेडल जीतते हैं, इसलिए जब जीतते हैं, तो उसे सेलिब्रेट किया जाना चाहिए. उनकी ये बातें कड़वी जरूर हैं, लेकिन सच्चाई भी हैं. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बैडमिंटन में उसी तरह के खिलाड़ी हैं, जैसे क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा. उनके नाम एशियन गेम्स का स्वर्ण, थॉमस कप का स्वर्ण और कांस्य, वर्ल्ड चैंपियनशिप का पदक और कई सुपर सीरीज खिताब हैं.

इसके बावजूद उन्हें अपनी पहचान के लिए आवाज उठानी पड़ रही है यह हम सभी के लिए सोचने वाली बात है. जब चिराग से थॉमस कप की अहमियत के बारे में पूछा गया , तो उन्होंने कहा, “यह मेरे करियर के सबसे खास पलों में से एक है. अगर मुझे अपने सबसे खुशी के पल बताने हों, तो वह थॉमस कप और एशियन गेम्स की जीत ही होंगे. 2022 का थॉमस कप जीतना हमारे खेल के लिए 1983 जैसा पल था, लेकिन देश में इसे उतना नहीं मनाया गया.

अब सवाल यह है कि आगे क्या?

क्या खिलाड़ी इसी तरह निराश होते रहेंगे, या इस स्थिति को बदला जा सकता है? वैसे जानकारों की माने तो इस खेल की मार्केटिंग पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है उदाहरण के तौर पर, इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम के साथ कोई मीडिया मैनेजर क्यों नहीं होता?क्रिकेट में हमेशा एक मीडिया मैनेजर होता है, जो टीम और मीडिया के बीच पुल का काम करता है. थॉमस कप के बाद भी खिलाड़ियों और मीडिया के बीच तुरंत बातचीत कराई जानी चाहिए थी, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस तीन दिन बाद हुई तब तक खबर की गर्मी ठंडी पड़ चुकी थी. चिराग भी इस बात से सहमत नजर आए और उन्होंने कहा,“हां, इस खेल की मार्केटिंग बेहतर होनी चाहिए. हमने लगभग हर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है कि हम अपनी आवाज उठाएं और खुद को सामने रखें. चिराग की ये बातें झकझोरने वाली थी, एक ऐसा सच, जो हमें आईना दिखाता हैअगर हम अपने खिलाड़ियों को समय पर सम्मान नहीं दे पाए, तो आने वाले कल में शायद हमारे पास गर्व करने के मौके भी कम हो जाएंगे.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Archery World Cup: भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर मेडल किया पक्का, फाइनल में चीन से टक्कर

Next Post

चोपन. चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

चोपन. चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio