संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से रविवार को दो आरोपियों को दस, दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मु अ संख्या 46/26 आबकारी एक्ट की धारा 60के तहत विधिक कार्रवाई किया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी, अवैध शराब बरामदगी के क्रम में रविवार को उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,प्रधान आरक्षी भानु प्रताप यादव,आरक्षी निखिल उपाध्याय के साथ क्षेत्र में भ्रमण शील थे इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि नेमना व कोडार के जंगल में झोला लिए दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं अगर पकड़ा जाय तो कुछ अवैध सामान मिल सकता है ।
सूचना पर भ्रमण शील टीम को उक्त स्थानों पर भेजा गया तो पुलिस की गाड़ी देख संदिग्ध व्यक्ति दबे पांव खिसकने लगे संदेह होने पर तत्परता बरतते हुए घेरे बंदी कर दोनों गिरफ्तार कर लिया गया ।थाने लाकर जामा तलाशी ली गई तो दोनों के झोले में दस ,दस, लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई कड़ाई से पूछ ताछ की गई तो जुर्म कबूल करते हुए बेचने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार अभियुक्त अपना ओमप्रकाश पुत्र रामा शंकर , विष्णु दयाल पुत्र रामचेत निवासी नेमना बताया ।दोनों अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब की धारा 60आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस टीम में एस एच ओ राजेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,भानु प्रताप यादव,निखिल उपाध्याय शामिल रहे।