• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बीजेपी कार्यालय में मनाई गई बाबा साहब की जयंती

JK Gupta by JK Gupta
April 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्म जयन्ती भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय व जनपद के सभी बूथों पर भी मनाया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता ने बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। इतना ही नहीं भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए पूरा प्रयास किए। साथ ही समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी।

अंबेडकर जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पैदल यात्राएं निकाली जाती हैं। सभाएं होती हैं। अंबेडकर ने लाखों लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था दी। आंबेडकर जयंती सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की प्रेरणा का दिन है।

इस मौके पर मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला, जिला मंत्री मनोज सोनकर, मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, बलराम सोनी, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, वंदना वर्मा, शिवम सिंह, अतुल पाण्डेय, विपिन तिवारी, राजन पाण्डेय, राकेश सोनी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous Post

अनपरा. औड़ी में शिक्षा का नया अध्याय, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रवेश शुरू

Next Post

सोनभद्र. रालोद कार्यालय में अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. रालोद कार्यालय में अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. चिरहुली मे कच्चे मकान मे भीषण आग, पुरी गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • बीजपुर. कृषकों का कराया गया फार्मर रजिस्ट्री व केवाईसी
  • शक्तिनगर. अंबेडकर जयंती पर शक्तिनगर पुलिस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 51 लोगों रक्तदान किया
  • सोनभद्र. दूधेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर रुद्राभिषेक व कलश यात्रा आयोजित
  • सोनभद्र. घुवास खुर्द पंचायत भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.