बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……

बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला लिंक सड़क लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनवाया जा रहा था। जिसमे से कई किलोमीटर सड़क निमार्ण हो गया उसी रास्ते में करीब 1.5 किलोमीटर की सड़क हिरा मोड़ से लेकर गहदूल मोड तक कई वर्षो से अर्धनिर्मित है जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों व रहवासियों को आवागमन के लिए जल्लालत झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीण सोहन जायसवाल, विनोद कुमार भारती, जवाहर लाल भारती , छोटे लाल पनिका, मोहर लाल गौड़, राम सेवक सिंह, सहदेव विश्वकर्मा, राम केश सिंह, पन्नें सिंह , प्रेम जायसवाल, सुरेंदर सिंह राम प्रसाद गौड़, अर्जुन राम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया की यह सड़क मार्ग खमहरिया, पिंडारी, महरीकला सहित कई गांवो को जोड़ता है जो करीब तीन वर्षों से बन रही है।1.5 किलोमीटर का यह सड़क मार्ग और कई मीटर साईड वाल अर्ध निर्मित होने के कारण जगह जगह गढ्ढे में तब्दील हो गया है जिस पर चलना दुश्वार हो गया है।
इस मार्ग से स्कूली बच्चों, राहगीरों व ग्रामीणों का आवागमन हमेशा आना जाना होता है। सड़क पर उखड़े पड़े सोलिंग ,गिट्टी गाड़ियों के चक्के से छटक कर लगने से राहगीर चोटिल हो रहे है। पैदल आने जानें वालो को वाहनों के गुजरने पर उड़ रहें धूल के गुब्बार से आस पास के रहवासियों को काफ़ी फजियत झेलनी पड रही है।
इस बाबत लोक निमार्ण विभाग के जेई विनोद कुमार भारती ने बताया की धन के अभाव में कार्य बंद था जल्द ही कुछ दिनों में निमार्ण कार्य चालू हो जाएगा।