• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. लापता बालक को पिपरी पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

JK Gupta by JK Gupta
April 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र.@अमिताभ मिश्रा…..


रेणुकूट थाना पिपरी क्षेत्र से बीते दिनों लापता हुए 11 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार चाचा कॉलोनी, धरिकार मोहल्ला निवासी पनवा देवी ने बीते 24 मार्च को थाना पिपरी में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनका नाती शिवम 19 मार्च को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक घर से लापता हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने लगातार अभियान चलाते हुए बुधवार को हरिद्वार बस स्टेशन से बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बालक को उसकी दादी पनवा देवी के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अपराध हरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र सरोज, हेड कांस्टेबल रामजीत यादव तथा कांस्टेबल सुनील यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से परिजनों में खुशी का माहौल है।

Previous Post

केकराही. बुद्ध विहार जवाही पटेहरा में सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव संपन्न

Next Post

दुद्धी. रोजगार मेले में 52 अभ्यर्थियों का चयन

Next Post

दुद्धी. रोजगार मेले में 52 अभ्यर्थियों का चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. नोडल की छापेमारी में दो सील, कई क्लिनिक संचालकों को थमाया नोटिस
  • दुद्धी. बोलेरो से बचाव में बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, दो घायल
  • पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से फाइनल में टक्कर, किसका पलड़ा भारी
  • दुद्धी. रोजगार मेले में 52 अभ्यर्थियों का चयन
  • रेणुकूट. लापता बालक को पिपरी पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.