@जेo केo/सोनभद्र….

भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई रतन सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर घोरावल में भीम आर्मी अध्यक्ष संदीप बौद्ध के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भाई रतन सिंह के सामाजिक कार्यों एवं दलित, पिछड़े एवं वंचित समाज के उत्थान में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाई रतन सिंह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके नेतृत्व में संगठन लगातार सामाजिक न्याय और समानता के लिए कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सिंह उपस्थित हुए और उन्होंने कहा कि“सच्ची राजनीति वही है जो आम जनता की समस्याओं को हल करे और उनके अधिकारों की रक्षा करे।” तथा कई गणमान्य व्यक्ति एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज सेवा का संकल्प लिया।
उपस्थित प्रमुख लोग: अर्शद जमाल उमा कांत इण्डियन राव आज़ाद साहेब मुकेश मौर्य ,विनय पटेल आदि लोग उपस्थित रहे