• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. प्रचालन उत्कृष्टता के साथ समाज कल्याण में अग्रणी एनटीपीसी रिहंद

JK Gupta by JK Gupta
March 31, 2026
in सोनभद्र
0

बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा….


बीजपुर (31 मार्च 2026)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के शिवालिक अतिथि गृह में मंगलवार को परियोजना प्रबंधन के तत्वावधान में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परियोजना प्रमुख की वार्ता हर्षपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री संजय असाटी ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सहजता और आत्मविश्वास के साथ दिया। उन्होंने कहा कि रिहंद स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी विषम से विषम परिस्थितियों में भी चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता रखते हैं। यही समर्पण और इच्छाशक्ति रिहंद की कार्य संस्कृति को विशेष बनाता है।

परियोजना प्रमुख नें अपने सम्बोधन में कहा कि एनटीपीसी रिहंद प्रचालन प्रदर्शन में सभी एनटीपीसी थर्मल स्टेशनों/ परियोजनाओं में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक 19.74 बिलियन यूनिट उत्पादन किया है। साथ ही 82.7% पीएलएफ के साथ चौथे स्थान पर है। यह उपलब्धि परियोजना की असाधारण प्रचालन दक्षता और बिजली उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अपनी प्रचालन उपलब्धियों के अलावा, एनटीपीसी-रिहंद ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत पिछले छे वर्षों में GEM कार्यक्रम के माध्यम से 720 बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करके सामाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनमें से 50 बालिकाओं को टाउनशिप के डीएवी स्कूल में उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।
साथ ही नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत परियोजना के समीपवर्ती शैक्षणिक संस्थानों को वाराणसी जेल के बंदियों द्वारा निर्मित डेस्क-बेंच वितरित किया, जिससे छात्रों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के माध्यम से इन कैदियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए।

एनटीपीसी रिहंद सीएसआर द्वारा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के लगभग 23 गाँव में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही है। साथ ही समीपवर्ती सैक्षणिक संस्थान में स्टेम लैब की स्थापना की गयी जिसमें कक्षा 06 से 08 के पाठ्यक्रम पर आधारित विज्ञान और गणित के कुल 80 कार्यशील मॉडल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सोनभद्र के मुख्यालय सोनभद्र, रेनूकूट ,बीजपुर, अनपरा, सिंगरौली एवं वैढ़न आदि स्थानों के मीडिया प्रतिनिधिगण, महाप्रबंधकगण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मचारी के घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

Next Post

विंढमगंज. NH-39 किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी

Next Post

विंढमगंज. NH-39 किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
  • हॉकी विश्व कप में 51 साल के पदक के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, Hockey Hindi News
  • तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 14, 2026
0

Read moreDetails

सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर

by J K Gupta
August 14, 2026
0

सलखन-सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio