म्योरपुर/सोनभद्र.@संदीप अग्रहरी……

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित जंगल में अज्ञात कारणों से आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लीलाशी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह अपने हमराहियों के साथ और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।
पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदार की तलाश जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल में बार-बार लगने वाली आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।