बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा…..

ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड के अथक प्रयास से अजीरेश्वर धाम के समीप अजीर नदी पर चेक डैम बनाने का प्रस्ताव हुआ है, इस खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
प्रमुख म्योरपुर द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी को पांच कार्य योजना का प्रस्ताव दिए थे जिसमें एक कार्य का प्रस्ताव सुनिश्चित है जो जरहा अजीरेश्वर धाम के समीप अजीर नदी में चेक डैम का है जिसके स्थलीय निरीक्षण का आदेश लघु सिंचाई के सहायक अभियंता को रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया है।
शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया रिपोर्ट मिलने पर शुरू हो जाएगा।चेक डैम का निर्माण हो जाने पर अजीरेश्वर धाम का सरोवर तट का अलौकिक दृश्य का और छटा बिखरेगा।प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच गुजरने वाली नदी पर आने वाले दिन में इस डैम के आस पास पिक निक स्पॉट का लोग खूब आनंद उठाएंगे।