मुख्यालय/सोनभद्र.@विशाल टंडन…….

जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में स्थानीय एवं बाहरी निजी क्षेत्र की लगभग 12 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। प्रमुख कंपनियों में विज़न इंडिया सर्विसेज प्रा. लि. (हिंडालको इंडस्ट्रीज, रेनुकूट से संबद्ध), वज्र एलईडी, सोलेरा इंडस्ट्रीज , कृतिका इंटरप्राइजेज , सूद ऑटोमोबाइल्स , रोहित हाइब्रिड सीड्स , कैसपर माइक्रो क्रेडिट , स्वाभिमान माइक्रोफाइनेंस , डसेट्स (फरीदाबाद), फ्लिपकार्ट , क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड . और रॉयल एनफील्ड शामिल हैं।
कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और उनका साक्षात्कार स्थल पर ही लिया जाएगा। यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए कोई यात्रा व्यय प्रदान नहीं किया जाएगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।