केकराही/सोनभद्र.@रामकेश यादव………

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
बीते 27 मार्च को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम केकराही स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम छटाकू उर्फ छोटकू पुत्र मिश्री हरिजन निवासी ग्राम केकराही थाना करमा जनपद सोनभद्र बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, ₹590/- नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना करमा पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
छटाकू उर्फ छोटकू पुत्र मिश्री हरिजन, निवासी ग्राम केकराही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 32 वर्ष)
बरामदगी हुई 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा
₹590/- नगद एक मोबाइल फोन