• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

50 रुपये पगार, पत्नी की कमाई 2500, 750 रुपये में शादी… ऐसी थी नाना पाटेकर की शुरुआती गृहस्थी और आर्थिक जिंदगी

Admin by Admin
October 8, 2026
in मनोरंजन
0
50 रुपये पगार, पत्नी की कमाई 2500, 750 रुपये में शादी… ऐसी थी नाना पाटेकर की शुरुआती गृहस्थी और आर्थिक जिंदगी


Last Updated:October 08, 2026, 11:35 IST

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके घर में निधन हो गया. शुरुआती दिनों में उन्हें एक शो के 50 रुपए मिलते थे. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का नाम आते ही आंखों के सामने उनकी दमदार आवाज, गुस्से से भरे एक्सप्रेशन और पर्दे पर निभाए गए ऐसे किरदार घूमने लगते हैं, जिन्हें भुलाना आसान नहीं है. कभी उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर बनकर लोगों का दिल जीता तो कभी ‘उदय भाई’ बनकर अपनी अलग पहचान बनाई.

लेकिन, एक दौर ऐसा भी था, जब यही अभिनेता फिल्मों की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था. उस समय नाना पाटेकर को एक शो के लिए सिर्फ 50 रुपए मिलते थे, जबकि उनकी पत्नी नीलकांति पाटेकर बैंक में नौकरी करती थीं और उनकी महीने की सैलरी करीब 2,500 रुपए थी.

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने थिएटर के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा. उनका शुरुआती दौर आसान नहीं था. एक साधारण परिवार से आने वाले नाना ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. उन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. एक समय ऐसा था, जब उनकी कमाई इतनी कम थी कि गुजारा करना भी चुनौती बन जाता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नाना पाटेकर और नीलकांति पाटेकर ने 1978 में शादी की थी. कहा जाता है कि दोनों की शादी भी बेहद सादगी से हुई थी और उस समय शादी का कुल खर्च करीब 750 रुपए आया था. नीलकांति पाटेकर उस समय बैंक में अधिकारी थीं और उनकी मासिक आय करीब 2,500 रुपए थी, जबकि नाना पाटेकर को एक शो के लिए महज 50 रुपए मिला करते थे.

नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन फिल्म ‘वेलकम’ का उदय शेट्टी यानी उदय भाई का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. उनकी खास डायलॉग डिलीवरी, गुस्सा और कॉमिक टाइमिंग ने इस किरदार को यादगार बना दिया.

हालांकि, नाना की पहचान सिर्फ एक किरदार तक सीमित नहीं रही. ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग रंग के किरदार निभाए.

आज नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार, उनकी आवाज और उनके संवाद हमेशा दर्शकों की यादों में जिंदा रहेंगे. कभी एक शो के लिए 50 रुपए पाने वाला यह कलाकार अपनी मेहनत और हुनर के दम पर सिनेमा में ऐसी पहचान छोड़ गया, जिसे मिटा पाना आसान नहीं है.

बता दें नाना पाटेकर 8 अक्टूबर को गोवा के घर में मृत पाए गए. सुबह तड़के उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि वह जब तक अस्पताल पहुंचे तब तक उनके प्राण निकल चुके थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 08, 2026, 11:35 IST



Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

हद है! IIIT कैंपस में घुसा गोमती नदी का पानी, हॉस्टल कराए गए खाली, परीक्षा तक टली, कैंपस भी बंद 

Next Post

मऊ के संजय मिश्रा महिला ग्राम उद्योग सेवा समिति के जरिए 13000 महिलाओं को दिला चुके हैं रोजगार, जानें

Next Post
मऊ के संजय मिश्रा महिला ग्राम उद्योग सेवा समिति के जरिए 13000 महिलाओं को दिला चुके हैं रोजगार, जानें

मऊ के संजय मिश्रा महिला ग्राम उद्योग सेवा समिति के जरिए 13000 महिलाओं को दिला चुके हैं रोजगार, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement