दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में भस्सी से रिंगवाल की जोड़ाई चर्चा का विषय बना है।भस्सी से रिंगवाल की जोड़ाई देखकर ग्रामीण भी आश्चर्य चकित हैं कि आखिर सीमेंट को छोड़कर भस्सी से जोड़ाई कराने का नियम जेई द्वारा पास किया गया हैं या सप्लायर एवं ग्राम प्रधान मिलकर ही भस्सी से जोड़ाई कराकर सीमेंट का जोड़ाई दिखाने के फिराक में हैं।
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के मलदेवा गाँव के डिग्री कॉलेज के पीछे एक सड़क के किनारे रिंगवाल का निर्माण इस समय चर्चा का विषय बना हैं और इसे देखकर लोग तरह -तरह की चर्चाए करने लगे हैं। लोगों ने सवाल उठाएं हैं कि क्या भस्सी और सीमेंट की वैल्यू बराबर हैं ?