• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 324 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
March 26, 2026
in सोनभद्र
0

चोपन/सोनभद्र.@कृपा शंकर पांडेय……


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार (26 मार्च 2026) को रेलवे फुटबॉल मैदान, चोपन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के कुशल पर्यवेक्षण में कुल 324 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया, जिसमें 322 हिन्दू एवं 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में विकास खंड चोपन से 77, कोन से 65, दुद्धी से 68, म्योरपुर से 59 तथा बभनी से 55 पात्र जोड़ों ने भाग लिया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गोड़, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), जिला विकास अधिकारी, विभिन्न खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

शासनादेश के अनुसार प्रति जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च निर्धारित है। इसमें से 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से कन्या के खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री जैसे पायल, बिछिया, कपड़े, बिस्तर, डिनर सेट, सिलिंग फैन आदि प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त आयोजन व्यवस्था हेतु 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा व्यय किया गया।

कार्यक्रम में बिरला कार्बन रेनुकूट द्वारा भी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री दी गई। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट बनाकर जनजागरूकता फैलाने के साथ समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। यह आयोजन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक बड़ी सहायता साबित हुआ और प्रशासन की पहल से सैकड़ों परिवारों को राहत मिली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. वासंतिक नव रात्रि के महाष्टमी को भक्तों ने मां आदिशक्ति के चरणों में शीश नवाया

Next Post

बीजपुर. डब्लू टी पी साईट पर श्रमिको ने विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज

Next Post

बीजपुर. डब्लू टी पी साईट पर श्रमिको ने विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio