दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……..

दुद्धी कचहरी परिसर व तहसील परिसर में अधिवक्ता के भेष में दलाल सक्रिय है वादकारियों से अपने आप को अधिवक्ता/वकील बता कर उन्हें गुमराह कर काम करवाने के नाम पर पैसे ले ले रहे है साथ ही वकील की भेष भूषा अपना कर वकील की ड्रेस पहन कर तहसील परिसर और न्यायालय परिसर सहित कचहरी परिसर में घूम रहे है जिसे लेकर रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हैं।
रजिस्टर्ड एवं सीओपी धारक अधिवक्ताओं ने दुद्धी बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्षों को पत्र लिखकर फर्जी अधिवक्ताओं पर कार्यवाही करने की मांग की हैं।दुद्धी बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सिविल बार एसोसिएशन के निर्वतमान अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि अधिकृत अधिवक्ताओं के अलावा भी कई अनाधिकृत लोग कचहरी परिसर में न्याय पाने वाले वादकारियों को ठगी करने की नियत से अधिवक्ता के ड्रेस में काला कोट/काला सदरी पहन कर अपने को अधिवक्ता होने का भ्रम पैदा करके वादकारियों से छल करके उनका शोषण कर रहे हैं तथा न्यायालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष भी अधिध्वक्ता के रुप में प्रस्तुत होकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
जो गलत व गैर कानूनी कृत्य है। जिससे अधिकृत अधिवक्ताओ का सम्मान / प्रतिष्ठा वादकारियों में व समाज में धूमिल हो रहा है। न्यायालय के मुकदमों/पत्रावलियों में केवल रजिस्टर्ड व सीओपी धारक अधिवक्ता ही पैरवी करेंगे।
द्वव अध्यक्षो ने अधिकृत अधिवक्तागणों से अपेक्षा की हैं कि ऐसे छद्मवेशी लोगो की सूचना अधोहस्ताक्षरी दुद्धी बार एसोसिएशन, दुद्धी/सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी को उपलब्ध करावें। जिससे ऐसे गलत कृत्य में संलिप्त लोगो के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जा सके, ताकि सम्मानित अधिवक्ताओं की गरिमा बनी रहे।उन्होंने वादकारियों से भी जागरूक रहने की अपील की हैं।