@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । जिले के डाला में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में मलिन बस्ती एकता समिति के नेतृत्व में करीब 110 मरीजों की जांच की गई।
शिविर में मरीजों को निःशुल्क एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, एसटीआई और टीबी समेत विभिन्न रोगों की जांच और दवा वितरण किया गया। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचसी चोपन के डॉ. नंद कुमार, विनय श्रीवास्तव, एचआईवी काउंसलर रमा सिंह, अर्चना पटेल, पवन दुबे, अभिषेक उपाध्याय, वरुण देव सहित एएनएम प्रमिला यादव, संजू देवी, सुशीला देवी, अनुराधा, कुशुमलता, सरस्वती देवी, नागेंद्र पासवान, अवधेश चौहान और उमेश मेहता मौजूद रहे।
शिविर में समिति के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।