@जेo केo/सोनभद्र…..

Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर हुए विवाद के सम्बन्ध में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।
प्रकरण- दिनांक 01.02.2026 को समय करीब 15:10 बजे वादी श्रीमती आरती पाण्डेय सपरिवार अपने वाहन संख्या UP64 AU9142 (टोयोटा ग्लैंजा) से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज प्राप्त न होने एवं टोल क्रॉस न हो पाने के कारण लेन संख्या-03 में कुछ वाहन खड़े हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। उक्त कारण से कुछ मिनटों की देरी होने पर श्रीमती आरती पाण्डेय सपरिवार एवं टोल कर्मियों के मध्य कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद एवं मारपीट में परिवर्तित हो गई।
वादी आरती पाण्डेय पुत्री राजकुमार पाण्डेय, निवासी सिविल लाइन रोड, कचहरी, रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा गई तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-87/2026, धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 74 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना से सम्बन्धित दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :- रामजी तिवारी पुत्र जयनारायण तिवारी, निवासी भौली कुरारा, जनपद हमीरपुर (उ0प्र0), सर्वेश यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी करमीशिपुर मालीपुर, जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0)
