चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…….

ग्राम पंचायत सिन्दुरिया मेंआज दिनांक 26.01.2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय एमं प्राथमिक विद्यालय के प्रांगड़ में गणंतंत्र दिवस बड़े धुमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण स्कूल मे ग्राम प्रधान राम नगीना, पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण पांडेय, मनोज कुमार सब इंस्पेक्टर ने किया । इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूर्व प्रधान राम नारायण पांडेय ने कहाँ कि यह दिन हमें संविधान की शक्ति, समानता, न्याय और लोकतंत्र के मूल्यो की याद दिलाता है आइए हम सब मिलकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और एक सशक्त समावेशी भारत के निर्माण मे योगदान दे ।

वही मनोज कुमार सब इंस्पेक्टर ने कहा की आज नही हर दिन संविधान का मान रखे नफरत छोड़ प्रेम और इंसानियत की पहचान रखे यही सच्ची देश भक्ति यही असली सम्मान है । बच्चो ने सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया । अभिभावको ने बच्चो के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और योगा कार्यक्रम की सराहना की । इस अवसर पर वार्षिक सास्कृत कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सिन्दूरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मे रहे ।अध्यापिका नीतू सिंह,संध्या सिंह, प्राथमिक विद्यालय दड़ार मे प्रधानाध्यपीका ज्योति सिंह, रसोइया शिवकुमारी, वलबनती,अभिभावक अन्य लोग मौजूद थे।