• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. दो वर्षों से हैंडपंप खराब, पानी के लिए विद्यालय से बाहर जाते है छात्र

JK Gupta by JK Gupta
January 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव….


विकासखंड करमा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैडांड़ परिसर में लगे दो हैंडपंप बीते दो वर्षों से खराब होकर बंद पड़े हैं। इनमें से एक हैंडपंप तो स्थापना के मात्र दस दिन बाद ही खराब हो गया था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कई बार मौखिक रूप से तथा एक बार लिखित शिकायत ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और विकासखंड अधिकारी कर्मा को देने के बावजूद अब तक न तो मरम्मत हो सकी और न ही संचालन शुरू कराया जा सका है।

हैंडपंप बंद होने के कारण छात्रों को पेयजल के लिए करीब 200 मीटर दूर उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडांड़ के परिसर तक जाना पड़ता है। इससे बच्चों को काफी असुविधा होती है। सबसे बड़ी परेशानी मध्याह्न भोजन पकाने और वितरण में सामने आ रही है, जहां पानी की उपलब्धता न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।

अभिभावक राजकुमार ने बताया कि बीते दो वर्षों में कई बार हैंडपंप की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। टोल फ्री नंबर पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। इस स्थिति से अभिभावकों में असंतोष है और छात्र लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Previous Post

बीजपुर. जरहा को हराकर एसएससी सिंगरौली फाइनल में पहुंची

Next Post

बीजपुर. शिक्षा मित्रों को समर कैंप का भुगतान न मिलने से आक्रोश

Next Post

बीजपुर. शिक्षा मित्रों को समर कैंप का भुगतान न मिलने से आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.