• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. दो ट्रकों की भिड़ंत में घंटो मुख्य मार्ग रहा वन-वे

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..


स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर सड़क पास कटिंग के समीप राखड़ लोड दो ट्रकों की भिड़ंत होने से मुख्य मार्ग पर ट्रक पलट गई, जिससे मार्ग जाम हो गया घटना के बाद वाराणसी शक्तिनगर सड़क घंटो वन-वे रहा।संयोग अच्छा रहा की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार को रेणुकूट की ओर से रावर्टसगंज की तरफ राखड़ लादकर जा रहे दोनों ट्रक सुबह साढ़े सात बजे ज्यों ही डाला चढ़ाई स्थित सड़क पास कटिंग के पास पहुंचे त्यों ही आगे जा रहे हाइवा चालक ने अचानक ब्रेक मारकर अपने वाहन को सड़क पास कटिंग से मोड़ दिया जिससे पिछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाइवा में जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक डिवाइडर पार हो गए और हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई।

हाइवा में लोड राखड़ सड़क पर बिखरा गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग को बस स्टैंड के पास से लगभग तीन सौ मीटर वन वे कर दिया घटना में दोनों चालक सुरक्षित बच गए लेकिन मुख्य मार्ग एक तरफ दो घंटे से अधिक जाम रहा।हाइवा चालक सोनू ने बताया कि राखड़ लादकर हम गाजीपुर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से पीछे से आ रही ट्रेलर ट्रक ने धक्का मार दिया।

ट्रेलर चालक मुन्ना निवासी गढ़वा झारखंड ने बताया कि विंध्यनगर से राखड़ लोड कर प्रयागराज जा रहा था कि आगे वाली गाड़ी अचानक घूमने लगी जिसके कारण चालक टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों में शामिल डाला निवासी शनि व राजनाथ ने बताया कि आगे जा रहा हाइवा चालक अपने वाहन को अचानक घूमाने लगा जिससे पिछे से आ रही ट्रेलर में टक्कर हो गई संयोग अच्छा था कि आगे स्कूली बस जा रही थी जिसमें बच्चे सवार थे अगर ट्रक की टक्कर कंही स्कूली बस से हो जाती तो बड़ी घटनाएं घट सकती थी।

चढ़ाई निवासी तमाम लोगों ने कहा कि उक्त सड़क पास कटिंग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है इसके पहले इसी स्थान पर सड़क दूर्घटना में कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है लोगों ने मांग किया कि सड़क पार करने के लिए केवल इतनी ही जगह छोड़ा जाए जिसमें बाइक सवार व चार चक्का वाहन ही पार हो सकें।

सड़क पर बिखरे राखड़ व पलटी हुई हाइवा को हाइवे सुरक्षाकर्मियों व स्थानीय पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।

Previous Post

सिर्फ राजनीति का गढ़ नहीं… क्रिकेट की मिट्टी भी है बिहार! हर गांव से ‘वैभव सूर्यवंशी’ तलाशेगी BCA, 38 जिलों के लिए रुरल लीग

Next Post

रेणुकूट. हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा आई.सी.ए.आर. मऊ द्वारा प्रदत्त गेहूँ बीज का किया गया वितरण

Next Post

रेणुकूट. हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा आई.सी.ए.आर. मऊ द्वारा प्रदत्त गेहूँ बीज का किया गया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.