Last Updated:
कटिहार के खेल भवन में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. यह प्रतियोगिता बालक अंडर–14 एवं 19 तथा बालिका अंडर–19 वर्ग के लिए आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में कुल 08 प्रमंडलों से 132 बालक एवं 40 बालिका खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया. विजेता खिलाड़ियों को खेल पदाधिकारी ने सम्मानित किया.

कटिहार में राज्य स्तरीय अन्डर 14 बालक और बालिका वर्ग का शानदार समापन हुआ. फाइनल मुकाबले की शुरुआत के मौके पर कोच व पदाधिकारी मौजूद रहे.

बेहद रोमांचक मुकाबले में मैच के दौरान कई मौके ऐसे भी आए जब खिलाड़ियों को मैच रेफरी समझाते हुए नजर आए. खेल के दौरान खिलाड़ियों ने अपने धीरज और अनुशासन का परिचय दिया.

यहां फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं खेल के समापन पर जिला खेल पदाधिकारी संजय सिंह ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. अधिकारियों से सम्मान पाकर सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आ रहे थे.
