• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दुष्कर्म के आरोपी राजा सिंह उर्फ राजा बाबू की जमानत अर्जी खारिज

JK Gupta by JK Gupta
November 18, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र……..


__चार वर्ष से आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला के साथ जबरन बलात्कार करने का था आरोप

__शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी देने का था आरोप

    SONBHADRA । आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला के साथ चार वर्ष से कई बार जबरन बलात्कार करने व शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी दिए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी/सीएडब्लू) सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए आरोपी राजा सिंह उर्फ राजा बाबू की जमानत अर्जी खारिज कर दिया।

    अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने 15 मई 2025 को कोतवाली दुद्धी में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि करीब 4 वर्ष से आंगनबाड़ी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ राजा सिंह उर्फ राजा बाबू पुत्र स्वर्गीय बनारसी लाल उर्फ घमंडी निवासी वार्ड नम्बर 2 दुद्धी, कोतवाली दुद्धी, जिला सोनभद्र कई बार बलात्कार करता रहा। राजा सिंह सबसे पहले 11 दिसंबर 2020 को जब वह अपनी ससुराल में अकेली थी तो उसके घर आया था और आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जबरन बलात्कार किया।

    इसके बाद अक्सर फायदा उठाकर जबरन सम्बंध बनाता रहा। शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी देता था, जिसकी वजह से भयभीत होकर कहीं शिकायत नहीं कर सकी। 8 अप्रैल 2025 को राजा सिंह ने उसके बेटे को मोबाइल पर धमकी दिया कि अपनी मां से कह दो कि वह खुश करती रहे और जैसा कह रहा हूं वैसा ही करे तो नौकरी लगवा दूंगा। लेकिन उसने नौकरी नहीं लगवाया। राजा सिंह के भय से अपनी बहन के घर चली गई तो वहां भी 26 अप्रैल 2025 को 3-4 लोगों को साथ लेकर राजा सिंह पहुंच गया और असलहा दिखाकर जबरन सादे कागज पर लिखवाया कि मैं कोई कार्रवाई नहीं चाहती हूं।

    9 मई 2025 को भी राजा सिंह ने धमकी दिया था। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। आरोपी राजा सिंह जिला कारागार में निरुद्ध है।

    जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए आरोपी राजा सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्य प्रकाश त्रिपाठी व अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट ने बहस की।

    Previous Post

    सोनभद्र. बाइक धूलाई के दौरान कुएं में गिरने से युवक की मौत

    Next Post

    सोनभद्र. लौह पुरुष की जयंती पर भाजपा ने निकाली एकता पदयात्रा

    Next Post

    सोनभद्र. लौह पुरुष की जयंती पर भाजपा ने निकाली एकता पदयात्रा

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Advertisement

    Categories

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    Recent News

    • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
    • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
    • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
    • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
    • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

    Breaking News

    सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

    by JK Gupta
    August 8, 2026
    0

    मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

    Read moreDetails

    कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

    by JK Gupta
    August 8, 2026
    0

    संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

    Read moreDetails

    उत्तर प्रदेश

    पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

    पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

    September 16, 2025
    रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

    रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

    September 16, 2025
    TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

    TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

    September 16, 2025
    • Home
    • Privacy Policy

    © 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

    No Result
    View All Result
    • उत्तर प्रदेश
    • करियर
    • क्षेत्रीय
    • खेल
    • जीवन मन्त्र
    • जुर्म
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय
    • वायरल वीडियो
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    © 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio