घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल तहसील क्षेत्र के कर्मा थाना अंतर्गत बैंडाड़ पुलिया के पास सोमवार रात पिकअप के धक्के से युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के बभनी छपनवा गांव निवासी रामपति 23 वर्ष पुत्र राजमनी अपने ममेरे भाई राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव निवासी राजन 21 वर्ष पुत्र राजित राम के साथ बाइक से जा रहा था। कर्मा थाना क्षेत्र के बैंडाड़ गांव में पुलिया के पास सामने से आ रहे पिकअप के धक्के से बाइक सवार रामपति और राजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस द्वारा राजन को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टर ने रामपति को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजन को रॉबर्ट्सगंज के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के पिता राजमनी ने बताया कि उनका बेटा रामपति सोमवार को कर्मा थाना क्षेत्र के सीताबहार गांव में अपनी मौसी की विदाई में गया था। बीते दिनों रामपति का विवाह मिर्जापुर जिला के लालगंज के पास गेरूहाई गांव में तय किया गया था और गर्मी के लगन में शादी किया जाना था। मृतक रामपति तीन भाईयों में सबसे छोटा था।