सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद……
__प्रधान समेत किसानों द्वारा थाना चौकी पर प्रार्थना पत्र देने के पश्चात नहीं हुई कार्यवाही

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी ग्राम सभा में किसानों की खेती में लगी महंगी खाद बीज पानी जोताई कोड़ाई के किसानों की रात दिन देखभाल करने के पश्चात भी सरहंग दबंग पशुपालकों चरवाहों व्दारा धान अरहर अन्य खाग सब्जीयों की खड़ी फसल को चराये जाने पर किसानों व्दारा विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट की धमकियां देने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

जब की इस सम्बंध में पिड़ित किसानों समेत प्रधान उधम सिंह व्दारा लिखित मौखिक प्रार्थना पत्र देने के पश्चात भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने से सरहंग दबंग चरवाहों का हौशला बुलंद है जिसका दुश परिणाम गरीब किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
उक्त सम्बंध में प्रधान समेत ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से किसानों की हित को देखते हुए तत्काल उचित कार्यवाही की मांग किया है।