• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vishvajit More won the bronze medal: विश्वजीत मोरे ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, कजाकिस्तान के पहलवान को 5-4 से हराया

Admin by Admin
October 22, 2025
in खेल
0
Vishvajit More won the bronze medal: विश्वजीत मोरे ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, कजाकिस्तान के पहलवान को 5-4 से हराया
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 23, 2025, 01:33 IST

U23 Wrestling World Championship: ग्रीको रोमन पहलवान विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में कजाकिस्तान के येरासिल ममायरबेकोव को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.

विश्वजीत मोरे ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, कजाकिस्तान के पहलवान को 5-4 से हरायाविश्वजीत मोरे ने जीता ब्रॉन्ज मेडल.

नोवी साद (सर्बिया). भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में कजाकिस्तान के येरासिल ममायरबेकोव को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता. मोरे ने 55 किग्रा वर्ग में पदक जीता. मोरे ने इससे पहले  जॉर्जिया के जियोर्जी कोचालिड्ज़े के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता (9-1) से मुकाबला जीतकर रेपेचेज में अपने मौके का पूरा फायदा उठाया.

भारत की तीन महिला पहलवानों को हालांकि अपने-अपने शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा. हन्नी कुमारी (50 किग्रा) यूडब्ल्यूडब्ल्यू ध्वज तले प्रतिस्पर्धा कर रही स्वियातलाना कटेंका के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में पटखनी खाने से हार गईं. कटेंका ने जब भारतीय पहलवान के खिलाफ पिन मूव हासिल किया तो स्कोर 4-6 था.

दीक्षा मलिक (72 किग्रा) क्वालीफिकेशन दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं और चीन की युकी लियू से 3-9 से हार गईं. इसके बाद लियू को भी हार का सामना करना पड़ा जिससे इस भारतीय पहलवान के लिए प्रतियोगिता में बने रहने का रास्ता बंद हो गया. प्रिया मलिक (76 किग्रा) को भी क्वालीफिकेशन में हार का सामना करना पड़ा. अमेरिका की काइली रेनी वेल्कर ने उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से करारी शिकस्त दी. अमेरिकी पहलवान सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और अगर वह अगला मुकाबला जीत जाती हैं तो प्रिया के लिए रेपेचेज का रास्ता खुल जाएगा.

कुणाल हालांकि 60 किग्रा वर्ग में क्वार्टर फाइनल में इजराइल के मेलकामु फेटेने से 2-4 से हारकर बाहर हो गए. उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत सर्बिया के रोलैंड वर्गा पर तकनीकी श्रेष्ठता (8-0) से प्रभावशाली जीत के साथ की थी. प्रिंस 82 किग्रा में अपना क्वालीफिकेशन मुकाबला उज़्बेकिस्तान के समंदर बोबोनाजारोव से हार गए.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 23, 2025, 01:33 IST

homesports

विश्वजीत मोरे ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, कजाकिस्तान के पहलवान को 5-4 से हराया



Source link

Previous Post

Unnati Hooda progresses to pre quarters: चिराग-सात्विक की जोड़ी फ्रेंच ओपन से बाहर, उन्नति प्री क्वार्टर फाइनल में

Next Post

चोपन. सीएम योगी का संभावित दौरा, राज्यमंत्री, डीएम समेत अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post

चोपन. सीएम योगी का संभावित दौरा, राज्यमंत्री, डीएम समेत अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio