Last Updated:
शियाई युवा खेलों में भारत की युवा कबड्डी टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया. बहरीन में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 81-26 के विशाल अंतर से हरा दिया. इस मैच से पहले टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से मना कर दिया.
क्रिकेट के मैदान के बाद कबड्डी के मैदान पर भी पाकिस्तान की हुई घोर बेइज्जतीनई दिल्ली. एशिया कप से शुरु हुआ पाकिस्तान को बेइज्जत करने का फैसला बादस्तूर जारी है. दुबई में जिस तरह से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भरे स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने को मना कर दिया था उसके बाद से लगभग हर मैदान पर ये बहिष्कार देखने को मिल रहा है. बहरीन से भी कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई जहां कबड्डी कप्तान सूर्यकुमार यादव के नक्शेकदम पर चलते नजर आए.
एशियाई युवा खेलों में भारत की युवा कबड्डी टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया. बहरीन में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 81-26 के विशाल अंतर से हरा दिया. इस मैच से पहले टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से मना कर दिया.
पाकिस्तान को पहले किया बेइज्जत फिर हराया
टॉस के वक्त हुए इस ‘नो हैंडशेक’ मोमेंट के बावजूद, भारतीय टीम ने मैदान पर शानदार खेल दिखाया. शुरू से ही भारत ने मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा. पाकिस्तान की टीम भारतीय खिलाड़ियों की गति और रणनीति के आगे टिक ही नहीं पाई. इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 83-19 और श्रीलंका को 89-16 से हार का स्वाद चखाया था. यानी टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है और फाइनल की ओर मजबूती से बढ़ रही है.
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच “हाथ न मिलाने” का ट्रेंड अब बार-बार दिखने लगा है. कुछ महीने पहले एशिया कप क्रिकेट में भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था. महिला टीम ने भी इसी साल विश्व कप के दौरान ऐसा ही किया था.भारत की ओर से यह रुख हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लिया गया है. इस हमले में 26 भारतीय मारे गए थे. कई खेल विश्लेषकों का मानना है कि यह ‘नो हैंडशेक’ पाकिस्तान के खिलाफ एक मूक विरोध है.
🚨 BIG! Team India REFUSES to shake hands with Pakistan before the toss at the Asian Youth Games 2025.

