सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..
__जगह जगह मंदिरों पर रामचरित मानस अखण्ड पाठ भजन कीर्तन बिरहा आयोजन के साथ भण्डारे का हुआ आयोजन

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी प्रचीन मंदिर, पटवध महा खड़ेश्वरी मंदिर, और कुरुहुल हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती के पावन पर्व पर जगह जगह अखण्ड रामचरित मानस पाठ ,क्षेत्रीय कलाकारों व्दारा भजन कीर्तन के साथ पटवध महा खडेश्वरी मंदिर के प्रागंण में दो गायको के बीच में जबरदस्त बिरहा का मुकाबला हुआ।
वहीं जगह जगह अखण्ड रामचरितमानस पाठ भजन कीर्तन पुजा पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण कर भण्डारा का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार मिश्रा, मदन मोहन यादव,सुरज यादव,योगेंद्र बहादुर सिंह, नरसिंह कुशवाहा, दीपक दुबे, चंद्रिका प्रसाद दुबे, बृजेश दुबे इत्यादि लोग उपस्थित थे।