घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर पागल कुत्ते और पागल सियार के हमले में कुल 14 लोग घायल हो गए। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से 11 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह शिवद्वार क्षेत्र में एक पागल कुत्ता दौड़ा दौड़ा कर लोगों को काटने लगा। कुत्ते ने दुलहथा गांव निवासी तन्नु 4 पुत्र जग्गू, राजकुमार 36 पुत्र मन्नालाल, शिवद्वार निवासी रानी 4 पुत्री रामलखन, बर्दिया गांव निवासी अंजलि 7 पुत्री जयप्रकाश, रमेश 40 पुत्र बुढ़ूक को काट लिया।
वहीं एक पागल सियार ने लोहांडी क्षेत्र मुंगेहरी गांव निवासी जुगनी 55 पत्नी लालचन्द्र, वीरखुर्द निवासी रामनाथ 62 पुत्र बच्चन, कोल्डीहा निवासी ममता 30 पत्नी मनोज कुमार, लोहांडी निवासी रामराज 45 पुत्र मोतीलाल, दीवा निवासी आशा 6 पुत्री चंद्रिका, पड़वनिया निवासी सुमन 13 पुत्री दिनेश को काट लिया।
परिजनों द्वारा सभी को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।कुत्ते और सियार के हमले में घायल 3 अन्य लोगों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।