• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. बकरी विवाद को लेकर फावड़े व डंडे से महिला पर जानलेवा हमला, ईलाज जारी

JK Gupta by JK Gupta
October 19, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
559
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा..


__पुरानी रंजिश को लेकर महिला को मारते रहें निर्दयि,

__खून से लथपत जमीन पर गिरी मां को देख मासूम रोते रहे

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुली के टोला लखार में घर में घुसी बकरी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में कहासुनी के पश्चात एक पक्ष के तीन लोग मिलकर एक महिला पर फावड़ा , डंडा से पीट पीट कर जमीन पर गिरा दिए, मां को जमीन पर खून से लतपथ देख मासूम चीखते चिल्लाते रहे फिर भी लोगो का दिल नहीं पसीजा। मौके पर बचाने गए लोगो पर भी तीनो हमलावर हो गए।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ गंभीरावस्था में महिला को एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्साल्य में ले जाकर भर्ती कराया जहां इलाज किया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बसंती पत्नी सत्य प्रकाश के घर में विपक्षी कमली पत्नी राम गरीब प्रजापति,सुजीत पुत्र राम गरीब,राम गरीब पुत्र स्व पुरुषोत्तम ने मिलकर अकेली महिला पर फावड़े व लाठी डंडे से पिट रहे थे। मौके वारदात पर पहुंचे पड़ोसी संजीव, रामसजीवन, प्रेमलाल, रामानन्द, सोनमती आदि ने बताया की बसंती के घर में बकरी घुसी थी वह बाहर निकाल कर बाधने को कहीं इसी बात को लेकर मारने पीटने लगे महिला अपने दो छोटे छोटे मासूमों के साथ घर में अकेली थी। पति बाहर काम करता है। घर पर कोई बचाने वाला भी नहीं था हम लोग बचाने गए तो तीनो हम लोगो से मारपीट लड़ाई करने पर अमादा हो गए। किसी तरह हम लोग बचा पाए नही तो जान से मार देते।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मारपीट में गम्भीर रूप से घायल महिला का धन्वंतरी चिकित्साल्य रिहंद नगर में भर्ती कराया गया है। परिजनो को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सोनभद्र. BREKING: साढ़े तीन करोड़ रुपए कीमत की प्रतिबंधित सिरप के साथ तीन गिरफ्तार

Next Post

चोपन. अज्ञात कारणों से पति ने फंदे से लटक दे दी जान

Next Post

चोपन. अज्ञात कारणों से पति ने फंदे से लटक दे दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.