जे0के0/सोनभद्र……

बैठक को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के प्रभारी वेदमणी शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष ज्यूतेष गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का ऋण नौजवान की है जो हमेशा हर लड़ाई को लड़ने का काम करता है और हर समाज की लड़ाई लड़कर उच्च सदन तक पहुंचाने का काम करता है ।

इसलिए हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और आगामी स्नातक चुनाव के लिए कमर कसले और क्षेत्र में पहुंचकर अधिक से अधिक मतदाता बनाने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी अधिक मजबूत हो सके।
बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मन्नू पांडे इमरान अहमद सुशील कुमार अमर भारती सनी अजीत कनौजिया के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







