जे0के0/सोनभद्र…….
__थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अन्तर्गत इको प्वाइंट के पास हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गई कॉम्बिंग एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी

SONBHADRA । मारकुंडी घाटी में क्राइम ग्राफ बढ़ने लगा है, क्राइम ग्राफ बढ़ने से पुलिस अब सक्रिय हो गई है, हाल के महीनों में जिस तरह से टोल प्लाजा, इको प्वाइंट और मारकुंडी घाटी में घटी घटनाएं सामने आई हैं उससे तो यही लगता है कि घाटी के क्राइम ग्राफ बढ़ रहा है।
यही वजह है कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव तथा पीएसी बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत इको प्वाइंट के पास स्थित हॉट स्पॉट स्थानों पर सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थलों की गहन चेकिंग की गई तथा ड्रोन कैमरे की सहायता से क्षेत्र की निगरानी भी की गई। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इसी प्रकार सतत् रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
