डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी) ……

चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के संबंध में बताया कि गुरुवार की रात्रि 11 के बाद वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से चोपन की तरफ जा रहे बाइक सवार ज्यों ही ओवरब्रिज पर पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट आ गए घटना इतनी दर्दनाक थी कि बाइक सवार एक युवक 30 वर्षीय फूलचंद गोंड़ पुत्र स्वर्गीय देवलाल गोंड़ की मौके पर मौत हो गई वंही 31 वर्षीय राहुल गोंड़ पुत्र राजकुमार गोंड़ गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों निवासी झारो खुर्द दुद्धी के बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को चोपन सीएचसी ले जाया गया और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।इस संबंध चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि मृतक व घायल के घरवालों को सूचित कर दिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।