म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)…….

स्थानीय विकास खंड परिसर में बृहस्पतिवार को महिला स्वयं सहायता समूह का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समूहों एवं ग्राम पंचायत के संगठनों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में आजीविका मिशन के गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, म्योरपुर के क्लस्टर मुर्धवा के सोन प्रेरणा महिला संकुल संघ का वार्षिक अधिवेशन ब्लॉक परिसर में हुआ।
इस दौरान कुल 337 स्वयं सहायता समूह एवं 32 ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़ भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में योजना आरंभ से लेकर अब तक की प्रगति के अलावा वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें ग्राम सन्तृप्तिकरण एवं समूहों को दिए गए फंड आरएफ/सीआईएफ/ स्टार्टअप ग्राम संगठन में दिए गए फंड एलएच और आजीविका गतिविधियों पर चर्चा किया गया। ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर महिलाओं को सुनाया गया और जिन ग्राम संगठनों के पदाधिकारी द्वारा वापसी का प्रतिशत कम है उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

इसके अलावा एक्शन प्लान तैयार किया गया कि हर महीने हर ग्राम संगठन से वापसी का चेक नियमित रूप से जमा होना चाहिए। जिन ग्राम पंचायत में संतृप्तिकरण का प्रतिशत कम है वहां पर समूह गठन किया जाना है। जिसके सापेक्ष अनेक तरह के फंड भी देने की बात की गई। आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आजीविका सखियों से आजीविका संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी श्रीश त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह, उर्दू अनुवादक फैजुल्ला खान, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रवि कुमार, सुभाष चंद्र, रेखा कुमारी, डीईओ राकेश कुमार मौर्य एवं सोन प्रेरणा महिला संकुल संघ के पदाधिकारी एवं समस्त समूह सखियां, आजीविका सखी, बैक सखी उपस्थित रहे।