• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भारत को कैसे मिलेगा फाइनल का टिकट, क्या टीम इंडिया का सपना टूट जाएगा, ये है पूरा सेनेरियो

Admin by Admin
September 12, 2025
in खेल
0
भारत को कैसे मिलेगा फाइनल का टिकट, क्या टीम इंडिया का सपना टूट जाएगा, ये है पूरा सेनेरियो
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 12, 2025, 12:13 IST

भारत को जापान से करो या मरो मैच में भिड़ना है. महिला हॉकी एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत बेहद जरूरी है. चीन से हारने के बाद भारतीय टीम की फाइनल की राम मुश्किल हो गई है. भारतीय टीम कैसे फाइनल में पहुंच सकती है, ये है पूरा समीकरण.

भारत को कैसे मिलेगा हॉकी एशिया कप फाइनल का टिकट, ये है पूरा समीकरण
नई दिल्ली. भारतीय महिला हॉकी टीम की एशिया कप फाइनल में एंट्री की राह मुश्किल हो गई है. सुपर फोर में चीन से हार के बाद भारतीय टीम को आखिरी सुपर 4 मैच में जापान से भिड़ना है. इस मुकाबले को जीतकर भारत फाइनल का टिकट कटा सकता है. उसे अन्य मुकाबलों पर भी नजर बनाकर रखनी होगी.पिछले मैच में चीन से हार के कारण आहत भारतीय टीम को अगर महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करनी है तो उसे शनिवार को जापान के खिलाफ चीन के हांगझोउ में होने वाले सुपर 4 चरण के महत्वपूर्ण मैच में मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा.

भारतीय टीम ने पूल चरण में जापान (IND vs JAPAN) के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला था और उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए शनिवार को होने वाले मैच में भी ड्रॉ की जरूरत होगी. विश्व की चौथे नंबर की टीम चीन पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है. फाइनल रविवार को खेला जाएगा. चीन के खिलाफ हुए सुपर 4 मैच से पहले भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय थी, जिसमें उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत ने कुछ मौके गंवाए, जिनमें तीन पेनल्टी कॉर्नर भी शामिल थे, जिसकी उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी.

Womens Hockey Asia Cup 2025, india womens hockey team, india womens hockey team final scenerio equation, india womens hockey team final scenario, Womens Hockey Asia Cup, India vs Japan, Womens Hockey Asia Cup India vs Japan, Salima Tete, Indian women hockey team, IND vs JPA, India vs Japan, महिला हॉकी टीम, सलीमा टेटे
नीचे खेला कर चुपचाप… जब रोहित शर्मा ने हर्षित राणा के छक्के मारने को लेकर लिए यूं मजे

भारत का फाइनल सेनेरियो
भारतीय टीम जहां जापान से टकराएगी वहीं चीन और कोरिया आपस में भिड़ेंगे.भारत अगले मैच में जापान को हराकर सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगा. क्योंकि तब भारत के 6 अंक हो जाएंगे और जापान के साथ कोरिया भी बाहर हो जाएगा. लीग में जब भारत का जापान से सामना हुआ था तब मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था. यदि जापान से भारत ड्रॉ खेलता है तो फिर जापान आसानी से फाइनल में पहुंचेगा.और कोरिया के लिए भी वह रास्ता खोल देगा. तब भारत के 4 अंक होंगे और गोल का अंतर 1 होगा. वहीं कोरिया को भारत से आगे निकलने के लिए उसे चीन को दो गोल के अंतर से हराना होगा. चीन पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है. जापान के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम फाइनल से वंचित रह जाएगी.

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के लिए चिंता का विषय खराब फिनिशिंग
भारत के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के लिए चिंता का विषय खराब फिनिशिंग है और वह उम्मीद करेंगे कि उनके स्ट्राइकर मौकों का फायदा उठाएंगे. चीन के खिलाफ स्कोरलाइन इस बात का संकेत नहीं थी कि भारत ने गुरुवार को कैसा प्रदर्शन किया, क्योंकि उसने प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ी टक्कर दी और मैच के अधिकांश समय तक गेंद पर अपना कब्जा बनाए रखा. मुमताज खान शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने कुछ खूबसूरत मैदानी गोल भी किए हैं, लेकिन उन्हें नवनीत कौर जैसी खिलाड़ियों से अधिक सहयोग की उम्मीद होगी.

नेहा गोयल और वैष्णवी विट्ठल फाल्के मध्य पंक्ति की धुरी हैं
इसके अलावा रुतुजा दादासो पिसल लालरेमसियामी, उदिता, शर्मिला देवी और ब्यूटी डुंग डुंग को भी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत के बाद अपने खेल में सुधार करना होगा. नेहा गोयल और वैष्णवी विट्ठल फाल्के भारत की मध्य पंक्ति की धुरी हैं लेकिन उन्हें अग्रिम पंक्ति के लिए अधिक मौके बनाने होंगे. कप्तान सलीमा टेटे को भी अपने खेल में सुधार करने और टीम को प्रेरित करने की जरूरत है, जिसमें अब तक कमी दिखी है. भारत वर्तमान में विश्व में नौवें स्थान पर है और वह चीन के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। एशिया कप खिताब जीतने वाली टीम अगले वर्ष 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी.

Womens Hockey Asia Cup 2025, india womens hockey team, india womens hockey team final scenerio equation, india womens hockey team final scenario, Womens Hockey Asia Cup, India vs Japan, Womens Hockey Asia Cup India vs Japan, Salima Tete, Indian women hockey team, IND vs JPA, India vs Japan, महिला हॉकी टीम, सलीमा टेटे

रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर चीन खिताब का दावेदार
रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर मेजबान चीन टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन अगर भारत के अपने अगले दो मैच में अवसरों का पूरा फायदा उठाता है तो उसके पास भी विश्व कप में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2025, 12:13 IST

homesports

भारत को कैसे मिलेगा हॉकी एशिया कप फाइनल का टिकट, ये है पूरा समीकरण



Source link

Previous Post

मोटापा-शुगर रहेगा कंट्रोल… भर-भर कर मिलेगा आयरन-कैल्शियम, बस इन पत्तियों का सेवन कर दें शुरू! – Uttar Pradesh News

Next Post

जूही चावला का वो अश्लील गाना, सुनकर आ जाए शर्म पर खूब बजी थीं सीटियां, महिला संगठनों ने की थी बैन की मांग

Next Post
जूही चावला का वो अश्लील गाना, सुनकर आ जाए शर्म पर खूब बजी थीं सीटियां, महिला संगठनों ने की थी बैन की मांग

जूही चावला का वो अश्लील गाना, सुनकर आ जाए शर्म पर खूब बजी थीं सीटियां, महिला संगठनों ने की थी बैन की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास
  • सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Breaking News

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio